भोजपुरी सिनेमा में किली पॉल और नीमा पॉल की फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. जब से किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल ने भोजपुरी गानों पर वीडियो बनाना शुरू किया है तब से उनकी फैन फॉलोइंग में दोगुना इजाफा देखने को मिला है. किली पॉल अच्छे से जानते हैं कि दर्शकों को अपनी और कैसे अट्रैक्ट करना है. ऐसे में फिर एक बार किली पॉल पवन सिंह और सपना चौधरी के लेटेस्ट गाने पर वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं.
जिस तरह नीमा पॉल लगातार एक के बाद एक भोजपुरी गानों पर ठुमके लगाती नजर आ रही हैं ऐसा लग रहा है कि जल्द ही भोजपुरी जगत के नामी गायक उनके पास अपने नए एल्बम का कॉलैब लेकर पहुंचने वाले हैं. तंजानिया के ये दो चेहरे आज भोजपुरी जगत का जाना माना नाम बन चुके हैं. दोनों एक के बाद एक कई सुपरहिट गानों पर वीडियो बनाते हुए ट्रेंडिंग लिस्ट में छाए हुए हैं.
बात करें पवन सिंह और शिल्पी राज के सुपरहिट गाने की तो इस गाने में हरियाणवी तड़का लगाते हुए सपना चौधरी ने खूब लटके झटके मारे हैं. यूट्यूब पर यह गाना खूब सुपर डुपर हिट हुआ है, शायद यही वजह है कि किली पॉल की नजर इस गाने पर पड़ी और उन्होंने तुरंत उन्होंने अपनी बहन के साथ इस गाने पर वीडियो बना लिया. यूट्यूब पर यह गाना 18 मिलियन से भी ज्यादा बार सुना जा चुका है। मात्र 10 दिनों में इस गाने ने खूब तहलका मचा दिया है.
यह भी पढे –
जानिए ,सोते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पिंपल्स नहीं छोड़ेंगे पीछा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News