बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बहुत ही कम मीडिया में कुछ रिएक्ट करती दिखती हैं. हमेशा ही ऐश्वर्या ने अपनी लव लाइफ और अफेयर्स को काफी सीक्रेट बनाकर रखा. वहीं ऐश्वर्या का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखने के बाद ये साफ होता है कि वो बाकि स्टार्स की तरह अपने एक्स के साथ ब्रेकअप के बाद अच्छी दोस्ती वाला कोई रिश्ता शेयर नहीं करती हैं.
अमिताभ बच्चन के साथ भरी महफिल में बैठीं ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऐश्वर्या कैसे अपने एक्स बॉयफ्रेंड को इग्नोर करती दिखाई देती हैं साथ ही साथ इस दौरान अमिताभ बच्चन भी जरां असहज दिखाई दे रहे हैं.
दरअसल, ये वीडियो एक अवॉर्ड इवेंट का है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विवेक ओबेरॉय के स्टेज पर आते हैं कि ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन के चेहरे पीले पड़ गए. पहले जहां दोनों को कुछ समझ नहीं आया तो वहीं ऐश्वर्या थोड़ी देर रात बाद अपने बराबर में बैठी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के साथ गपशप करने लगीं. वहीं अमिताभ बच्चन इस दौरान जरा नाखुश से दिखाई दे रहे थे.
बता दें कि ऐश्वर्या राय और विवेक ओबेरॉय का रिलेशन का काफी विवादों में रहा है. सलमान खान के बाद ऐश्वर्या विवेक ओबेरॉय को डेट करने लगी थीं. हालांकि विवेक के साथ भी उनका रिश्ता बहुत अच्छा नहीं रहा है.
यह भी पढे –
जानिए,हरी गोभी यानि ब्रोकली के फायदे, मोटापे और डायबिटीज को करे गायब
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News