हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत किसी अगल पहचान की मोहताज नहीं हैं. अपने बेबाक अंदाज के लिए कंगना रनौत काफी जानी जाती हैं, जिसके चलते आए दिन कंगना का नाम आए दिन सुर्खियों में छाया रहता है. हाल ही में सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ तारीफ करने वाली कंगना रनौत ने अब किंग खान की इस फिल्म को लेकर तंज कसा है.
कंगना रनौत ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है. इस ट्वीट में कंगना ने सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी फिल्म ‘पठान’ पर निशाना साधा है. दरअसल कंगना रनौत ने इस ट्वीट में लिखा है कि- ‘हां मैं इस बात से इनकार नहीं करती हूं कि मेरी फिल्म धाकड़ एक ऐतिहासिक फ्लॉप फिल्म रही है. शाहरुख खान जी की ये 10 साल में पहली फिल्म चली है. हम भी उनसे प्रेरणा लेते हैं.
कंगना ने अपने इस ट्वीट के जरिए में इशारो ही इशारो में शाहरुख खान की पिछली फ्लॉप फिल्मों को लेकर तंज कसा है. हालांकि बीते दिन पहले कंगना ने मीडिया के सामने शाहरुख खान की पठान फिल्म की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े थे.
बीते साल कंगना रनौत की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धाकड़’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. इसके बाद अब कंगना रनौत को अपनी आने वाली फिल्म ‘इमरजेंसी’ से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं. कंगना की ‘इमरजेंसी’ फिल्म की शूटिंग अपने अंतिम पड़ाव है और ये फिल्म शायद इस साल रिलीज की जाए. कंगना रनौत ने फिल्म में ‘इमरजेंसी’ में बतौर एक्ट्रेस के साथ-साथ डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया है.
यह भी पढे –
जानिए ,सोते वक्त भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना पिंपल्स नहीं छोड़ेंगे पीछा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News