तजाकिस्तान के सेलिब्रिटी सिंगर और बिग बॉस 16 फेम अब्दू रोजिक अब इंटरनेशनल स्टार बन गए हैं. भारत में भी अब्दू रोजिक को बहुत प्यार मिला है. हाल में अब्दू बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से मिलने उनके घर के बाहर पहुंचे थे. इसका वीडियो भी अब्दू ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. शाहरुख खान के बाहर अब्दू को उनके इंडियन फैंस ने घेर लिया और सेल्फी और वीडियो लेने के लिए पागल होते दिखे.
अब्दू ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है जिसमें वह शाहरुख खान के घर मन्नत के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं. वीडियो में अब्दू अपने फैंस को ग्रीट करते नजर आ रहे हैं. मन्नत के बाहर अब्दू को हजारों फैंस ने घेर रखा है और उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं. अब्दू भी खुश नजर आ रहे हैं.
वीडियो शेयर करते हुए अब्दू ने कैप्शन दिया कि, “भारत में शाहरुख खान से मिलना उनका आखिरी सपना था. आखिरकार ये भी पूरा हो गया है. फिर उन्होंने SRK को टैग करके लिखा- मैं आपका इंतजार कर रहा हूं. ”
अब्दू बता दें कि, टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ से अब्दू रोजिक ने वॉलेंट्री एग्जिट ले लिया था. वह अभी भारत में ही हैं और मुंबई का मजा लूट रहे हैं. छोटा भाईजान के नाम से फेमस हुए अब्दू सलमान खान के बड़े फैन हैं. पिछली बार अब्दू साजिद खान के घर पर मेहमान बनकर गए थे जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं.
बिग बॉस के बाद इस शो में दिखेंगे अब्दू
बता दें कि, बिग बॉस के बाद अब्दू रोजिक इंटरनेशनल रिएलिटी शो यूके बेस्ड ‘बिग ब्रदर’ में नजर आएंगे. ईटाइम्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस 16’ के बाद अब्दू को ‘बिग ब्रदर’ के अपकमिंग सीजन का ऑफर मिला है. वह इसी साल जून या जुलाई में इस शो का हिस्सा बन सकते हैं.
यह भी पढे –
क्या ज्यादा नमक खाना आपको भी पसंद है? अगर हां, तो आज से ही अपनी इस आदत को बदल लें
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News