प्रेग्नेंसी में महिलाओं को कई चेंजेस से गुजरना पड़ता है. इन दिनों टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ भी इन्हीं बदलावों से गुजर रही हैं. हाल ही में, दीपिका ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की. अब उनके पति शोएब इब्राहिम ने एक्ट्रेस के मूड स्विंग्स के बारे में बात की है. शोएब ने बताया है कि दीपिका पहले से ज्यादा सुधर गई हैं, लेकिन उनके मूड स्विंग्स ज्यादा हो गए हैं.
शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए यूट्यूब चैनल पर एक्टिव रहते हैं. हाल ही में शोएब ने एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी लेडीलव दीपिका कक्कड़ का प्रेग्नेंसी ग्लो दिखाया. शोएब ने जिक्र किया कि दीपिका पहले से थोड़ी मोटी हो गई हैं. हालांकि, उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो उनकी खूबसूरती पर चार-चांद लगा रहा है.
इसके अलावा शोएब इब्राहिम ने बताया कि दीपिका पहले से ज्यादा सुधर गई हैं. पहले दीपिका बहुत जंक फूड खाती थीं, लेकिन जब से वह प्रेग्नेंट हुई हैं, उन्होंने जंक फूड खाना कम कर दिया है और हेल्दी खाना खा रही हैं. दीपिका ने ये भी कहा कि उनका कभी-कभी मन करता है बाहर का खाना खाने का, लेकिन जब वह ऑर्डर करती हैं पर ऑइल देखकर उनका मन भर जाता है.
शोएब एक परफेक्ट हसबैंड गोल्स देते हैं. दीपिका ने बताया कि प्रेग्नेंसी में शोएब उनका बहुत ज्यादा ख्याल रख रहे हैं. प्रेग्नेंसी में आए बदलावों में भी उनके पति उनकी बैकबोन बने हुए हैं. शोएब ने कहा कि दीपिका को प्रेग्नेंसी में काफी मूड स्विंग्स हो रहे हैं और वह कभी-कभी बहुत चिड़चिड़ा जाती हैं. दीपिका ने बताया कि प्रेग्नेंसी के पहले ट्राइमेस्टर में उन्हें काफी चिड़चिड़ाहट होती थी, तब शोएब ने उनके गुस्से को बहुत झेला है. दीपिका ने ये भी कहा कि जब प्रेग्नेंट महिला गुस्सा होती है तो उसे गले लगाकर उसे प्यार करके उसे संभालना चाहिए और शोएब बिल्कुल ऐसा ही करते हैं.
यह भी पढे –
क्या आपने कभी पिया है पोटैटो मिल्क, एक बार पिएंगे तो डेयरी वाला दूध पीना भूल जाएंगे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News