वजन घटाने में डाइट बहुत महत्वपूर्ण रोल प्ले करती है. आप क्या खाते हैं या दिनभर में कितनी कैलोरी का इनटेक करते हैं और कितनी कैलोरी बर्न करते हैं इससे आपके शरीर का वजन कम और ज्यादा होता है.
खासतौर से अगर आप बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट लेते हैं तो आपका वजन बढ़ सकता है. मोटापा कम करने के लिए कहा जाता है कि गेहूं के आटे से बनी रोटी नहीं खानी चाहिए. जानिए कौन सी रोटी खाने से मोटापा कम होता है.
ज्वार का आटा सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. खासतौर से वजन घटाने में ज्वार का आता मदद करता है. ज्वार के आटे से बनी एक रोटी में करीब 30 कैलोरी होती हैं. ये सबसे कम कैलोरी वाली रोटी है. वहीं गेहूं की करीब 30 ग्राम की रोटी में 73 कैलोरी होती हैं. कुट्टू के आटे की रोटी में करीब 60 कैलोरी होती हैं. बाजरा की रोटी में काफी कैलोरी होती हैं.
ज्वार के आटे से बनी रोटी खाने से शरीर को भरपूर फाइबर मिलता है. इससे पाचन में सुधार आता है और पेट की समस्याएं दूर होती हैं. ज्वार में मिनरल, प्रोटीन, और विटमिन बी कॉम्प्लेक्स पाया जाता है. ज्वार में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और फॉस्फोरस भी होता है.
ज्वार की रोटी ग्लूटेन फ्री होती है. जिन लोगों को ग्लूटन से एलर्जी होती है वो ज्वार के आटे से बनी रोटी खा सकते हैं. ज्वार की रोटियां खाने से डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है.
यह भी पढे –
सिर्फ थकान से ही नहीं, इन 5 चीजों को खाने से भी हो सकता है सिर दर्द, जानिए
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News