अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि दूध पियोगे तो स्ट्रांग बनोगे जल्दी बड़े होंगे. लेकिन क्या कभी किसी ने यह कहा है कि आप दूध नहीं पियो या आपके लिए हानिकारक हो सकता है. जी हां, दूध को एक प्रोटीन पैक ड्रिंक माना जाता है, लेकिन आपको बता दें कि दूध पीने के कुछ साइड इफेक्ट भी होते हैं.
भारत में श्वेत क्रांति के जनक वर्गीज कुरियन का जन्म 26 नवंबर को हुआ था और उनकी जयंती के मौके को नेशनल मिल्क डे यानी कि राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि उन्होंने देश में दूध के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए श्वेत क्रांति की थी.
जो लोग लीवर की समस्या से परेशान होते हैं, उन्हें दूध का सेवन कम करना चाहिए, क्योंकि फैटी लीवर वाले लोगों को दूध पचाने में दिक्कत हो सकती है. इससे उनके लीवर में सूजन आ सकती है और फैट भी बढ़ सकता है, इसलिए ऐसे लोगों को दूध अवॉइड करने की सलाह दी जाती है.
जिन लोगों को पाचन संबंधी परेशानियां होती हैं और पेट में गैस बनती है, उन लोगों को दूध का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि दूध में लैक्टोज पाया जाता है, जो पाचन संबंधी समस्याओं को और बढ़ाता है.
यह एक प्रकार की एलर्जी होती है जो उन लोगों को होती है जिन्हें दूध पीने से शारीरिक समस्या होने लगती है. ऐसे लोगों को लैक्टोज इनटॉलेरेंस कहा जाता है. इन लोगों को दूध पीने से पेट में सूजन, दर्द, दस्त आदि की समस्या हो सकती है.
जी हां, जो लोग फुल फैट या हैवी क्रीम वाले दूध या दूध से बने उत्पादों का सेवन करते हैं, उन्हें स्किन प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं. ऐसे में जिन लोगों की स्किन ऑयली है या जिन्हें बार-बार कील, मुंहासे निकलते हैं उन्हें दूध कम से कम पीना चाहिए.
जी हां, कई लोगों को लगता है कि कच्चा दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, इसलिए वह दूध को बिना उबाले ही पी लेते हैं. जबकि हमें ऐसा नहीं करना चाहिए हमें हमेशा दूध को उबालकर गुनगुना ही पीना चाहिए. इससे कीटाणु और वायरस मर जाते है और शरीर को नुकसान नहीं होता है. जबकि कच्चा दूध पीने से उल्टी और दस्त की समस्या हो सकती है.
यह भी पढे –
हर दिन खाएं नीम का पत्ता इन गंभीर बीमारियों का जोखिम होगा कम
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News