एक्टर ऋतिक संडे के दिन पैपराजी के कैमरे में कैद हुए हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी फैमिली भी नजर आई। दरअसल, ऋतिक रोशन अपनी फैमिली के साथ लंच के लिए निकले थे। मुंबई के बांद्रा इलाके में ऋतिक रोशन के साथ उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान और दोनों बच्चे रिहान रोशन और रिदान रोशन नजर आए। वहीं, ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन ने भी उनको कंपनी दी।
ऋतिक रोशन रविवार को अपने फैमिली के साथ बांद्रा के कुर्ला कॉम्प्लेक्स में नजर आए। ऋतिक रोशन अपनी फैमिली के साथ लंच करने के लिए यहां पहुंचे थे।
ऋतिक रोशन ने पैंट और टी-शर्ट के साथ हुडी पहनी हुई थी। वहीं, ऋतिक रोशन ने कैप लगा रखा था। उनकी कई तस्वीरें सामने आई हैं।
ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान भी उनके साथ नजर आईं। ऋतिक रोशन के बच्चे सुजैन खान के साथ चलते नजर आए।
सुजैन खान अपने दोनों बच्चों रिहान रोशन और रिदान रोशन के साथ स्पॉट हुई हैं। सुजैन खान और दोनों बच्चों की तस्वीरें एक साथ कैमरे में कैद हुईं।
ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना रोशन भी उनके साथ लंच करने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान पश्मीना रोशन की तस्वीरों को पैपराजी ने क्लिक किया।
पश्मीना रोशन को लेकर बीते दिनों खबरें आई थीं कि वह बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन को डेट कर रही हैं। हालांकि, पश्मीना रोशन की ने इस पर कोई बयान नहीं दिया।
ऋतिक रोशन और सुजैन खान का तलाक हो चुका है लेकिन दोनों अपने बच्चों का एक साथ खयाल रख रहे हैं। ऋतिक रोशन की सबा आजाद को और सुजैन खान की अर्सलान गोनी को डेट करने की खबरें आती रहती हैं।
यह भी पढे –
कपूर पूजा के लिए नहीं बल्कि अन्य कामों में भी बहुत उपयोगी है
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News