मिस्टर पप्पू पैंतीस के हो चुके थे, अच्छी-खासी नौकरी करते थे, पर अभी तक अविवाहित थे….
एक दिन एक दोस्त ने टोक ही दिया – अरे पप्पू , शादी-वादी करने का इरादा है कि नहीं …
पप्पू बोले – कोशिश तो पूरी कर रहा हूँ कि जल्दी ही हो जाए….. अखबारों में विज्ञापन दिया हुआ है, इन्टरनेट पर भी बायोडाटा डाल रखा है …
दोस्त – तो फिर किसी का जवाब नहीं आया क्या ?
पप्पू– आया है न ! बहुत सी बहनों ने अपना बायो-डाटा भेजा है …. बस उन्हीं पर विचार चल रहा है !!😜😂😂😂😛🤣
******************************************************************
बॉस नई Audi कार खरीद कर लाया… उसके कर्मचारी जब उसे नई कार की बधाई दे रहे थे तब उसने सभी को संबोधित करते हुए कहा –
अगर आप लोग कड़ी मेहनत करेंगे, समय पर ऑफिस आयेंगे, ओवरटाइम करेंगे यहाँ तक कि छुट्टी के दिन भी काम करेंगे तो यकीन मानिए…… अगले साल मैं इससे भी और बड़ी और बेहतर कार खरीद लूँगा … !!!😜😂😂😂😛🤣
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News