डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जिसमें डाइट कंट्रोल करना बेहद जरूरी है. क्योंकि इसमें हर चीज जो भी आप खाएंगे वो खून में शुगर जोड़ेगा और डायबिटीज की बीमारी को तेजी से बढ़ाएगा. इस स्थिति में जरूरी यह है कि आप अपनी डाइट कंट्रोल करें और इनमें उन चीजों को शामिल करें जिसमें कार्ब्स की मात्रा कम हो. ऐसी ही एक चीज है कच्चा पनीर.
पनीर अपने कम जीआई के कारण डायबिटीज के लिए एक हेल्दी फ़ूड ऑप्शन है.
कम कार्बोहायड्रेट होने के कारण पनीर अचानक से ब्लड शुगर लेवल को नहीं बढ़ाता है.
दिलचस्प बात यह है कि हाल के एक अध्ययन से पता चला है कि पनीर के सेवन से टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम को भी कम किया जा सकता है.
पनीर प्रोटीन और डिफरेंट माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है.
इसके अलावा, पनीर हड्डी और हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है. यह पाचन में भी मदद करता है.
डायबिटीज के मरीज कब और कितना खाएं पनीर
डायबिटीज के मरीज दिन में या रात के खाने में पनीर का सेवन कर सकते हैं. टोंड मिल्क से तैयार पनीर ब्लड शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. एक दिन में 80 से 100 ग्राम तक पनीर शुगर के मरीजों के लिए पर्याप्त है.
शुगर मरीजों के लिए पनीर का सेवन बेहद फायदेमंद हो सकता है. डायबिटीज के मरीज पनीर का सेवन कच्चा और पकाकर दोनों ही रूपों में कर सकते हैं. हालांकि, कच्चे पनीर में फैट की मात्रा कम होती है, ऐसे में यह शुगर मरीजों के लिए अधिक लाभकारी है. इसके अलावा, पनीर को अलग-अलग डिश के रूप में भी खाया जा सकता है.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News