एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा 24 दिसंबर को अपने शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ के सेट पर फांसी के फंदे से लटकी हुई पाई गईं थीं. उनके निधन के बाद उनकी मां वनित शर्मा ने उनके एक्स बॉयफ्रेंड शीजान खान के खिलाफ बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज कराया था. जिसके बाद 25 दिसंबर को शीजान को पुलिस ने हिरासत में लिया था. पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शीजान को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस सभी एंगल से तुनिषा मौत मामले की जांच कर रही है.
शीजान की “सीक्रेट गर्लफ्रेंड” का फोन पुलिस ने जब्त किया
इस बीच आरोपी शीजान खान की “सीक्रेट गर्लफ्रेंड” का फोन महाराष्ट्र में वालीव पुलिस ने जब्त कर लिया है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारियों ने कथित तौर पर बताया कि आरोपी की “सीक्रेट गर्लफ्रेंड” ने खान के साथ अपनी चैट को डिलीट कर दिया था.
शीजान ने भी डिलीट की थी ‘सीक्रेट GF’ से चैट
कथित तौर पर अधिकारियों का दावा है कि शीजान खान ने भी अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड से की गई चैट को डिलीट कर दिया था. हालांकि पुलिस ने इसका एक हिस्सा रिट्रीव कर लिया है. पुलिस को ये भी पता चला है कि आरोपी कई दूसरी लड़कियों से भी बात करता था.
तुनिषा और शीज़ान खान का कुछ समय पहले ब्रेकअप हो गया था. एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस का कहना है कि ब्रेकअप के बाद खान ने शर्मा को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था. आरोपी के मोबाइल पर जांच के दौरान कई अहम चैट मिली हैं, जिसमें खुलासा हुआ है कि आरोपी ने ब्रेकअप के बाद तुनिषा को इग्नोर करना शुरू कर दिया था.
यह भी पढे –
नारियल पानी पीने के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी फायदेमंद है
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News