बॉलीवुड इंडस्ट्री में चर्चा है कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा को डेट कर रही हैं. ये सिलसिला पिछले साल जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से शुरू हुआ है. ये भी बताया जा रहा है कि अगस्त्य, सुहाना को बतौर पार्टनर अपनी फैमिली के लोगों से मिलवा भी चुके हैं.
‘द आर्चीज’ फिल्म से जुड़े एक सोर्स ने बताया कि सुहाना खान और अगस्त्य नंदा रिलेशनशिप में हैं. अगस्त्य, सुहाना को अपनी फैमिली से इंट्रोड्यूस भी करवा चुके हैं. सोर्स के अनुसार, पिछले साल क्रिसमस के मौके पर कपूर फैमिली ने ब्रंच पार्टी रखी थी, जिसमें अगस्त्य नंदा ने सुहाना खान को अपने फैमिली मेंबर्स से मिलवाया था और उस दौरान उन्होंने सुहाना को अपना पार्टनर बताया था
सुहाना और अगस्त्य के बीच प्यार की शुरुआत जोया अख्तर की फिल्म द आर्चीज से हुई है. मालूम हो कि ये फिल्म सुहाना खान और अगस्त्य नंदा का डेब्यू प्रोजेक्ट है. सोर्स ने बताया कि सेट पर सुहाना और अगस्त्य साथ में बहुत टाइम स्पेंड करते थे लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी बॉन्डिंग को किसी से नहीं छुपाया.
हालांकि, अगस्त्य और सुहाना का अभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करने का प्लान नहीं है, लेकिन प्रोडक्शन हाउस के ज्यादातर लोगों को दोनों के रिलेशन के बारे में अगस्त, 2020 में ही पता चल गया था. सोर्स ने ये भी बताया कि अगस्त्य नंदा की मां श्वेता बच्चन, सुहाना को बहुत पसंद करती हैं और उन्होंने उनके रिलेशनशिप को मंजूरी भी दे दी है.
बता दें कि जोया अख्तर की फिल्म से सुहाना खान और अगस्त्य नंदा ही बल्कि बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी डेब्यू करने जा रही हैं. इस फिल्म में वेदांग रैना, मिहिर अहूजा और युवराज मेंडा नजर आएंगे.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News