भोजपुरी सिनेमा के जानेमाने अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू का गाना झाल रिलीज हो गया है।
अरविंद अकेला कल्लू और श्वेता म्हारा स्टारर भोजपुरी गाना झाल रिलीज हो गया है। यह गाना म्यूजिक कंपनी सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब से रिलीज हुआ है। इस गाने को 24 घंटे से भी कम समय में 2 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं और यह टॉप 20 में ट्रेंड भी करने लगा है। गाना पार्टी जोनर का है।इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू ने शिल्पी राज के साथ रिकॉर्ड किया है।
सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि साल कोई भी हो हम अपने चैनल से रिलीज होने वाले गानों की गुणवत्ता और क्लास में कोई कटौती नहीं करने वाले। भोजपुरी के दर्शकों का जो विश्वास हम पर बना है। हम उसी के तहत आगे भी एक से बढ़कर एक धमाकेदार गाने लेकर आते रहेंगे। हमारी सोच भोजपुरी को उन्नति के शिखर पर ले जाने की है, जिस दिशा में हम काम भी कर रहे हैं। तभी हम बड़े से बड़े कलाकारों के साथ साथ सभी प्रतिभाशाली कलाकारों को भी अपने चैनल से प्रतिभा को दुनिया के सामने रखने का मौका दे रहे हैं और यह सिलसिला आगे भी बदस्तूर जारी रहेगा। झाल साल का पहला हिट गाना बनने जा रहा है इसके लिए भोजपुरी की आवाम को प्रणाम।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News