कश्मीर घाटी में रात के तापमान में मामूली सुधार हुआ लेकिन यहां के निवासियों को कड़ाके की ठंड से कोई राहत नहीं मिली।
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटे में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
उन्होंने बताया कि उत्तरी कश्मीर का गुलमर्ग सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान एक दिन पहले सबसे कम शून्य से 10.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 9.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात शून्य से 5.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम है।
दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पिछली रात तापमान शून्य से 9.6 डिग्री सेल्सियस नीचे था।
दक्षिण कश्मीर में श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में मंगलवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री कम है।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News