बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म सिंघम अगेन की तैयारी शुरू कर दी है।
अजय देवगन और फिल्मकार रोहित शेट्टी ने सिंघम, गोलमाल फ्रेंचाइजी जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।अजय देवगन और रोहित शेट्टी इन दिनों सिंघम फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म सिंघम अगेन को लेकर चर्चा में है।
अजय देवगन ने अपने ट्विटर हैंडल पर रोहित शेट्टी के साथ तस्वीर साझा कर जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह सिंघम अगेन में नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर इस जानकारी को शेयर कर लिखा, रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन का नरेशन सुनकर नए साल की अच्छी शुरुआत की। भगवान ने चाहा तो यह हमारी 11वीं ब्लॉकबस्टर फिल्म होगी।
गौरतलब है कि वर्ष 2011 में सिंघम फ्रैचाइजी की पहली फिल्म सिंघम प्रदर्शित हुयी। इसके बाद वर्ष 2014 में सिंघम का सीक्वल सिंघम रिटर्न्स रिलीज हुयी थी।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News