बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी पत्नी तथा अभिनेत्री कैटरीना कैफ के लिये फनी डांस किया है।
सोशल मीडिया पर विक्की कौशल का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में विक्की फनी अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं। यह वीडियो कैटरीना-विक्की के मालदीव वेकेशन का है।
वीडियो में विक्की अपनी पत्नी कैटरीना को खुश करने के लिए फनी अंदाज में डांस करते दिख रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में विक्की कौशल फ्लोर पर घुटने के बल बैठकर डांस करते दिख रहे हैं। विक्की कौशल के साथ शर्वरी वाघ भी डांस कर रही हैं।विक्की को इस तरह डांस करते देखकर कैटरीना ब्लश करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को मिनी माथुर ने पोस्ट किया है। इस वीडियो में मिनी ने कैटरीना के बर्थडे सेलिब्रेशन की भी क्लिप शेयर की है। जो मालदीव में मनाया गया था।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News