पंजाब में फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग पर रिहाना जट्टां गांव में बीती रात दो लोगों की सोते समय गैस से दम घुटने से मौत हो गई।
रावलपिंडी थाना के जांच अधिकारी महेंद्रपाल ने आज यहां बताया कि घटना हरमन ढाबे में सोमवार-मंगलवार की रात हुई जहां दोनों एक कमरे में सो रहे थे। मृतकाें की शिनाख्त होशियारपुर के बाहोवाल निवासी हरदेव सिंह और कमल के रूप में हुई है। ये दोनों ही ढाबे पर काम करते थे तथा रात को कमरे में अलाव जला कर सोये थे जिसके कारण इनके कम्बल भी जले हुये पाये गये।
सूचना मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डा. नरेश कुंद्रा ने बताया कि दोनों की मौत गैस से दम घुटने के कारण हुई है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिये हैं।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News