कांग्रेेस नेता एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी ने आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जाने की अटकलों का खंडन किया।
उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों के जवाब में अपनी पार्टी के विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि वह भिवानी से निकल कर हरियाणा में दौरे करने लगीं तो कुछ लोगों को परेशानी होने लगी और वही लोग उनके भाजपा में जाने की अफवाह उड़ाने लगे।
उन्होंने कहा,“ वह लोग जानते नहीं हैं कि ऐसी चर्चाओं से मेरा नहीं, उन्हीं का नुकसान होता है। ”
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। खेल मंत्री संदीप सिंह पर एक महिला कोच के छेड़छाड़ के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामला बहुत गंभीर है औैर इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News