अब्दु घरवालों के सबसे चहेते कंटेस्टेंट है. उनकी मासूमियत और भोलापन लोगों के दिलों को छू रहा है. वहीं बिग बॉस के घर में अब्दु पहले दिन से साजिद के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर कर रहे हैं.
प्रियंका से अब्दु को बात करते देख साजिद चिढ़े
अब्दू प्रियंका के साथ मस्ती कर रहे होते हैं. प्रियंका पूछती हैं कि अब्दु लाइफ में क्या चल रहा है इस पर अब्दु मजाक करते हैं कि अर्चना चल ला है. इसके बाद प्रिंयका अब्दु से कहती हैं कि जब वे चले गए थे तो उन्होंने उन्हें काफी मिस किया था.
साजिद ने अब्दु को किया अगाह
इसके बाद साजिद अब्दु से पूछते हैं कि तुम इस घर में सबसे ज्यादा किस पर विश्वास करते हो इस पर अब्दु कहते हैं आप पर. इसके बाद साजिद अब्दु को समझाने की कोशिश करते हैं कि प्रियंका चाहर चौधरी उन्हें कैमरे के लिए इस्तेमाल कर रही हैं और बाकी सब भी क्योंकि जब वे उनके साथ होते हैं तो कैमरे पर ज्यादा नजर आते हैं.
अब्दु साजिद से चिढ़े
इसके बाद साजिद और अब्दु घर के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के बारे में बात करते नजर आते हैं. अब्दु शालीन को टॉप 5 में कहते हैं तो साजिद कहते अरे नहीं वो दो वीक में ही चला जाएगा.
यह भी पढे –
खेसारी लाल यादव की लाडली बेटी फिल्मों में एंट्री कर चुकी हैं , पिता संग भी किया काम
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News