बीते दिन खेसारी लाल यादव और पूनम दुबे (Poonam Dubey) का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें खेसारी लाल यादव एक्शन के नाम पर बेजुबान जानवरों के साथ बेकद्री से पेश आते नजर आ रहे थे. हाथ में जिंदा मुर्गियों को पकड़े हुए खेसारी लाल यादव वीडियो में पूनम दुबे के साथ रोमांस कर रहे थे. तो वहीं इस वीडियो का ऑफिशियल गाना भी अब रिलीज कर दिया गया है.
सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के बावजूद भी खेसारी ने अपने चाहने वालों के लिए नए साल पर यह गाना साझा किया है. पूनम के साथ हाथ में दोनों मुर्गियों को पकड़े हुए रोमांस करते खेसारी लाल यादव का यह वीडियो उनके चाहने वालों तक को भी नहीं भा रहा.
खेसारी लाल यादव के गाने को उनके साथ मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने गाया है. वीडियो में खेसारी लाल यादव पूनम दुबे के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं. इस गाने को कृष्णा बेदर्दी ने लिखा और म्यूजिक भी कृष्णा बेदर्दी ने ही दिया है. इस गाने के डायरेक्टर पंकज सोनी हैं.
खेसारी की यह वीडियो 3 घंटे पहले रिलीज किया गया है. बेहद कम वक्त में इस गाने को दर्शकों के लाखों व्यूज मिल चुके हैं. फिलहाल इस गाने को 717,523 बार सुना और देखा जा चुका है.
यह भी पढे –
क्या आप भी फेंक देते हैं पपीते का बीज तो जान लीजिए इसके चमत्कारी फायदे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News