सलमान खान आज अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. बीती रात एक्टर ने फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए पार्टी भी दी थी. सलमान खान के बर्थडे बैश में शाहरुख, कार्तिक आर्यन, पूजा हेगड़े, रितेश-जेनेलिया और तब्बू समेत तमाम बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे. सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी भी बर्थडे बैश में पहुंची थीं. इस दौरान सलमान का संगीता के साथ खास बॉन्ड नजर आया. उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड को ना केवल प्यार से गले लगाया बल्कि उनके माथे पर भी किस किया. वहीं सलमान की उनकी एक्स के साथ की ये स्पेशल बॉन्ड की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
सलमान खान और संगीता बिजलानी करने वाले थे शादी
बता दें कि कभी सलमान और संगीता बिजलानी एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत किया करते थे. 1986 की बात है जब खूबसूरत संगीता और सलमान खान ने डेटिंग शुरू की थी. दोनों के इश्क के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में खूब हुआ करते थे.
क्यों टूट गई थी सलमान और संगीता की शादी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संगीता बिजलानी को सलमान खान के सोमी अली के साथ अफेयर की बात बता चल गई थी और फिर उन्होंने सलमान से रिश्ता खत्म कर दिया था.
सलमान ने बताया था शादी के लिए छप गए थे कार्ड
बता दें कि 2013 में करण जौहर के शो कॉफी विद करण में सलमान खान ने भी शादी को लेकर बात की थी. चैट के दौरान, सलमान ने बताया था कि, “एक टाइम था जब मैं वास्तव में शादी करना चाहता था और फिर यह काम नहीं किया. मैं हमेशा इतना करीब आया हूं, लोगों के पांव ठंडे पड़ गए हैं.’ठीक है, बॉयफ्रेंड, इसको जिंदगी भर झेलना पड़ेगा क्या.’ उन्होंने आगे कहा था, ‘संगीता के साथ, कार्ड भी प्रिंट हो गए थे.”
संगीता और सलमान शादी के बंधन में तो नहीं बंध पाए लेकिन ये जोड़ी आज भी काफी अच्छे दोस्त हैं. संगीता अक्सर सलमान खान के हर फैमिली फंक्शन में नजर आती हैं. दोनों ही एक दूसरे की काफी रिस्पेक्ट करते हैं.
यह भी पढे –
मोम की तरह पिघलती है यह ड्रिंक पेट की चर्बी, कुछ ही दिनों में कम हो सकता है मोटापा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News