भोजपुरी जगत में लेडी अमिताभ के नाम से पहचाने जाने वाली मशहूर अभिनेत्री यामिनी सिंह(Yamini Singh) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है. यामिनी सिंह को उनकी हाइट के चलते भोजपुरी सिनेमा में काम मिलना बेहद कम हो गया था, लेकिन उनकी जिंदगी में मसीहा बनकर आए भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार ने उनकी जिंदगी पलट दी है. हम जिस ट्रेंडिंग स्टार की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा के नामी चेहरे खेसारी लाल यादव हैं. यामिनी सिंह की जिंदगी में खेसारी लाल यादव ने गॉडफादर बनकर एंट्री मारी है. हाल ही में यामिनी सिंह और खेसारी लाल यादव को हिट एल्बम ‘तेल’ में एक साथ देखा गया था.
खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह जल्द ही ‘गॉडफादर’ में नजर आने वाले हैं. खेसारी लाल यादव ने जिस जिस अभिनेत्री के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर की है वह रातों-रात इंडस्ट्री में छा जाती है. और इन दिनों यामिनी सिंह को भी यही पापुलैरिटी हासिल हो रही है.
यामिनी सिंह की आजकल हर दूसरी पोस्ट में आप खेसारी लाल यादव को देख सकते हैं. यामिनी सिंह को जब भी मौका मिलता है एक्ट्रेस खेसारी लाल यादव की तारीफ के पुल बांधने लग जाती हैं. यामिनी सिंह की हर दूसरी पोस्ट में आप खेसारी लाल यादव की कोई ना कोई वीडियो या फोटो जरूर देखेंगे.
यह भी पढे –
अपनाएं यह घरेलू उपाय आंखों की जलन को कम करने के लिए !तुरंत मिलेगा आराम
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News