मुंबई (एजेंसी/वार्ता): फिनटेक कंपनी एंजल वन लिमिटेड नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 42.3 लाख सक्रिय ग्राहकों के साथ तीसरा बड़ा ब्रोकर बनने में सफल रहा है। कंपनी ने आज यहां कहा कि इस संख्या में 47.9 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है।
डिजिटल फर्स्ट कंपनी की यह शानदार तरक्की आक्रामक तकनीकी प्रगति के आधार पर आई है ताकि ग्राहकों को सहज अनुभव प्रदान किया जा सके। इस साल की शुरुआत में एंजल वन ने अपने सुपर एेप का रोल-आउट आरंभ किया था। शुरुआत में इसे आईओएस और वेब यूजरों के लिए लॉन्च किया गया था। एंड्रॉएड संस्करण नवंबर 2022 में सीमित यूजरों के लिए पेश किया गया था।
एंजल वन लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नारायण गंगाधर ने कहा,”हमारी नजर भविष्य पर है और हम नए-नए नवाचार लाने के मोड में हैं। मौजूदा आंकड़ें इस बात का संकेत है कि हम अपने यूजर्स को समझते हैं कि उन्हें सहज अनुभव की आवश्यकता है। हम मिलेनियल्स और जेनरेशन जेड के लिए उनकी निवेश जरूरतों को पूरा करने के लिए सबसे पसंदीदा ब्रोकर बनने के लिए विकसित हो रहे हैं। हमारा सुपर एप इसी मंशा से विकसित किया गया है। हम इस गति जारी रखने के लिए तत्पर हैं।’’
नवंबर में एंजल वन ने 3.2 लाख के सकल ग्राहक अधिग्रहण के साथ अपने ग्राहकों की संख्या में 66.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की और इसके साथ कुल संख्या बढ़कर 1.22 करोड़ हो गई। फिनटेक कंपनी अपने ग्राहकों के जीवन भर की निवेश जरूरतों के लिए अपने डिजिटल-फर्स्ट दृष्टिकोण और अभूतपूर्व प्रतिबद्धता के साथ उद्योग में एक बदलाव लाने वाली कंपनी बनने का वादा करती है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: रुपये में 17 पैसे की तेजी
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News