नागपुर (एजेंसी/वार्ता): महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को राज्य विधान परिषद में कहा कि केंद्र सरकार को कर्नाटक के कब्जे वाले महाराष्ट्र क्षेत्र को केंद्र शासित प्रदेश घोषित करना चाहिए। महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच सीमा विवाद पर उच्च सदन में बोलते हुए श्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि यह केवल भाषा और सीमा का मामला नहीं है बल्कि मानवता का मामला है।
उन्होंने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सीमा विवाद पर आक्रामक हैं जबकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे चुप हैं। ठाकरे ने कहा कि जब तक उच्चतम न्यायालय बेलगावी का फैसला नहीं करता, कारवार और निप्पनी को केंद्र शासित प्रदेश घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि इसे विधानसभा में पारित होने वाले प्रस्ताव में जोड़ा जाना चाहिए।
इस बीच विधान भवन परिसर के बाहर विपक्षी दलों ने विरोध प्रदर्शन किया और कर्नाटक-महाराष्ट्र सरकार सीमा मुद्दों को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ नारेबाजी भी की। विधानसभा में शिवसेना विधायक भास्कर जाधव ने मांग की कि महाराष्ट्र सरकार को सीमा रेखा पर एक मजबूत प्रस्ताव पारित करना चाहिए।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: कर्नाटक से महाराष्ट्र की जमीन हासिल करने के लिए लड़ेंगे: फडनवीस
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News