भोपाल (एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज यहां हमीदिया रोड स्थित नानकसर गुरुद्वारा पहुंचे, जहां वे आयोजित वीर बाल दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। चौहान ने यहां अपने संबोधन में कहा कि सचमुच में आज का दिन असली वीर बाल दिवस है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तय किया और मध्यप्रदेश में हमने भी तय किया कि 21 से लेकर 26 जनवरी तक हर साल वीर बाल दिवस मनाया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बचपन से उन्होंने एक शहादत की कविता पढ़ी थी, छोटे साहबजादों की शहादत। उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। कभी भी डर और भय उनके चेहरे पर नहीं आया।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: महाराष्ट्र विस: विपक्ष ने अब्दुल सत्तार के इस्तीफे की मांग की
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News