तेहरान (एजेंसी/वार्ता/शिन्हुआ): ईरान के मध्य सेमनान प्रांत में एक खदान में हुए विस्फोट में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए है। आधिकारिक न्यूज एजेंसी आईआरएनए ने यह जानकारी दी।
सेमनान यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के सेंटर फॉर मैनेजमेंट ऑफ मेडिकल एक्सीडेंट्स एंड एमर्जेंसीज के प्रमुख मोहम्मद अली ताहेरी ने आईआरएनए को बताया कि यह दुर्घटना रविवार को दमघन शहर के तुये गांव में फ्लोरिन खदान में हुई। उन्होंने इस बारे में अधिक जानकारी दिए बिना कहा कि घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।
-एजेंसी/वार्ता/शिन्हुआ
यह भी पढ़े: साइप्रस में चर्च ने लोगों से तुर्की के कब्जे से द्वीप को मुक्त कराने हेतु प्रयास जारी रखने की अपील
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News