सोल (एजेंसी/वार्ता/शिन्हुआ): दक्षिण कोरिया की वायुसेना का एक लड़ाकू विमान देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान के दोनों पायलट सुरक्षित है। योनाहप न्यूज एजेंसी ने सोमवार को यह जानकारी दी। केए-1 लड़ाकू विमान सोल से करीब 140 किलोमीटर पूर्व में होएंगसियोंग काउंटी में स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हगया। विमान के दोनों पायलट सुरक्षित बच गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है। विमान एक मैदान में गिरा था और अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं है। सैन्य अधिकारी दुर्घटना के कारणों की जांच कर रहे है।
-एजेंसी/वार्ता/शिन्हुआ
यह भी पढ़े: अफगानिस्तान में विस्फोट, लोगों के हताहत होने की आशंका
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News