फैजाबाद (एजेंसी/वार्ता): अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत की राजधानी फैजाबाद में सोमवार तड़के को एक विस्फोट हुआ, जिसमें लोगों के हताहत होने की आशंका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट आज तड़के प्रांतीय पुलिस मुख्यालय के पास हुआ, जिसमें लोगों के हताहत होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि यहां यह दूसरा धमाका है। इससे पहले, रविवार शाम को काबुल शहर के पुलिस डिस्ट्रिक्ट 6 में एक विस्फोट हुआ था, जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: बर्फीले तूफान से अमेरिका-कनाडा में 38 लोगों की मौत
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News