पेरिस (एजेंसी/वार्ता): फ्रांस की राजधानी पेरिस के मध्य में गोली चलाने और तीन कुर्दों को मारने वाले व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसने नस्लवाद से प्रभावित होकर इस घटना को अंजाम दिया। ले जर्नल डू डिमंच ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। प्रकाशन ने सूत्रों के हवाले से कहा,“ गिरफ्तारी के कुछ मिनट बाद बंदूकधारी ने कहा कि वह नस्लवाद के प्रभाव में इस काम को अंजाम दे रहा है।”
हमलावर के पास नेशनल कंपनी ऑफ फ्रेंच रेलवेज (एसएनसीएफ) के एक कर्मचारी का पहचान पत्र था। उसका नाम विलियम एम. था और उसका जन्म 30 मार्च, 1953 को मॉन्ट्रियल शहर में हुआ था। वह पेरिस में अपराध स्थल के पास रह रहा था। बंदी ने दस्तावेज़ में निहित जानकारी की पुष्टि की।
गौरतलब है कि 10वें प्रांत के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। फ्रांसीसी गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने हमलावर की पहचान 69 वर्षीय फ्रांसीसी नागरिक के रूप में की है। उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसकी जांच की जा रही है।
डर्मैनिन ने कहा कि उसने स्पष्ट रूप से अकेले गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि संदिग्ध को पुलिस जानती थी। लेकिन वह इससे पहले कभी भी अति-दक्षिणपंथी विचारों या संदिग्ध कट्टरता से ग्रसित नजर नहीं आया।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: दक्षिण अफ्रीका: ईंधन टैंकर में विस्फोट से 10 लोगों की मौत
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News