कोच्चि (एजेंसी/वार्ता): तेज गेंदबाज कैमरून ग्रीन को शुक्रवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 2023 संस्करण के लिये जारी नीलामी में सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने 17.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था। आईपीएल में कैमरून पदार्पण करेंगे। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज और विस्फोटक बल्लेबाज कैमरून को दुनिया में सबसे खतरनाक ऑलराउंडरों में गिना जाता है। साढ़े छह फिट के कैमरून अपनी लंबाई का पूरा फायदा उठाते हुये किसी भी बल्लेबाज के लिये परेशानी का सबब बनते रहे हैं।
युवा आलराउंडर के लिए दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच कड़ी स्पर्धा हुयी मगर मुंबई ने 17.5 करोड़ की बोली लगा कर सभी को शांत कर दिया। मुंबई को एक तेजतर्राक हरफनमौला की तलाश थी जो अब तक कायरन पोलार्ड निभा रहे थे मगर इस बार वह कोच की भूमिका में होेंगे और कैमरून उनके स्थान की भरपाई करने में सक्षम होंगे।
हाल ही में संपन्न टी-20 विश्वकप में कैमरून को चोटिल जोश इंगलिस के स्थान पर टीम में शामिल किया गया था। हालांकि आस्ट्रेलिया घरेलू धरती पर अपना खिताब बचाने में नाकाम रहा था। ग्रीन ने अपने आक्रामक खेल से ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे में अपनी छाप छोड़ी थी।
उन्होने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 214.5 के स्ट्राइक रेट से 118 रन बनाये थे। 2023 के आईपीएल सीज़न में सभी की निगाहें ग्रीन पर होंगी और रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुबंई इंडियन के लिए एक्स-फैक्टर बन सकती है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: उदयपुर में महिला वेस्ट जोन इंटर युनिवर्सिटी हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 30 दिसम्बर तक
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News