वाशिंगटन (एजेंसी/वार्ता): अमेरिकी सेना ने सोमालिया में हवाई हमला कर अल कायदा से संबद्ध अल-शबाब समूह के छह आतंकवादियों को मार गिराया है। अमेरिका की अफ्रीका कमांड (अफ्रीकॉम) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी हैं। अफ्रीकॉम ने आज यहां जारी एक बयान में कहा, “कमांड का प्रारंभिक आकलन है कि हमले में अल-शबाब के छह आतंकवादी मारे गए और कोई भी नागरिक घायल या मारा नहीं गया।”
बयान के अनुसार राजधानी मोगादिशु से 248 किमी उत्तर-पूर्व में सोमालिया की संघीय सरकार के अनुरोध पर शुक्रवार को यह हमला किया गया। अल-शबाब ने संघीय सरकार के खिलाफ सशस्त्र संघर्षरत है और मध्य और दक्षिणी सोमालिया में बड़े क्षेत्रों पर उसका नियंत्रण है। मई में अमेरिका ने साझेदार बलों पर बढ़ते खतरे का मुकाबला करने के लिए आतंकवादी समूह पर हमले करने का फैसला किया था।
-एजेंसी/वार्ता/स्पूतनिक
यह भी पढ़े: पेरिस में हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News