फैमिली ड्रामा ‘गुम है किसी के प्यार में’ के कलाकार आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अपने ऑनस्क्रीन किरदारों की भावनाओं को बेहरीन तरीके से सामने ला रहे है. कहानी सई, विराट और पाखी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनका किरदार आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने निभाया है.
पिछले एपिसोड्स में यह देखा गया था कि बेटी के साथ पिकनिक से लौटते वक्त स्कूल बस का एक्सीडेंट हो जाता है, जिसमें विराट, पाखी और सई भी होते है. विराट बस में मौजूद लोगों के साथ-साथ सई को बचा लेता है, लेकिन पाखी पहाड़ियों से गिर जाती है.
डॉक्टर के जरिए पाखी की जान बचाती है. इस पर विराट उनका हाथ पकड़कर आभार जताता है. यह सब पाखी देख लेती है और गलत समझने लगती है और परेशान हो जाती है. इसके अलावा, वह यह भी महसूस करती है कि विराट ने सई को बचाया और उसे तब छोड़ दिया जब बस गिरने वाली थी.
पाखी के संग विराट करना चाहता है नई शुरुआत
विराट पाखी को अपनी बात समझाता है और उसे अतीत को भूलने के लिए कहता है. अपने रिश्ते को फिर से एक नई शुरूआत देने के लिए कहता है. हालांकि, पाखी जोर देकर कहती है कि उसे पूरे दिल से एक पत्नी के रूप में स्वीकार करना होगा.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News