स्टार प्लस के हिट शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ की टीआरपी लगातार गिरती ही जा रही है. शो में कुछ हफ्ते पहले जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न दिखाए गए थे. इसके बाद फैंस की शो में दिलचस्पी बढ़ने लगी थी लेकिन अब खबर आई है कि, विराट और सई की फेवरेट जोड़ी का ये शो टॉप 5 से बाहर से बाहर हो गया है.
टॉप 5 से बाहर हुआ शो
टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ स्टार आयशा सिंह के शो से छोड़ने की खबर हैं. शो अपडेट्स में विराट और सई के दोबारा मिलने होने की खबर सामने आई है. इस बीच फैंस का पारा हाई हो गया है. शो के लेटेस्ट ट्रैक से फैंस खुश नहीं हैं. आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर टीवी शो देश के टॉप टीवी शो में से एक रहा है. इसने टीआरपी चार्ट में हमेशा टॉप 5 में अपनी जगह बनाई थी लेकिन अब शो की रेटिंग गिरने लगी है.
लेटेस्ट एपिसोड से बोर हुए फैंस
‘गुम है किसी के प्यार में’ के लेटेस्ट एपिसोड में, सई, विराट की पत्नी पाखी को बचाने के लिए पूरी कोशिश करेगी. विरोट को सई के करीब जाता देख पत्रलेखा जान देने की कोशिश करती है लेकिन दोनों मिलकर उसे बचा लेते हैं. इस बीच विराट और सई के दोबारा मिलने की खबर है. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि, मेकर्स शो को दिलचस्प बनाने दोनों को मिला सकते हैं.
साथ ही शो की लीड स्टार आयशा सिंह को भी फैंस के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है. सई के किरदार को खत्म करने की खबर से भी फैंस नाराजगी जाहिर कर रहे हैं.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News