अबुजा (एजेंसी/वार्ता): ब्रिटिश औपनिवेशिक काल में लगभग 120 साल से भी अधिक पहले नाइजीरिया से लूट कर यूरोपीय देशों में लायी गईं 22 कलाकृतियों को जर्मन सरकार ने वापस कर दिया है। जर्मन विदेश मामलों की मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने मंगलवार को अपने नाइजीरियाई समकक्ष जेफ्री ओनेमा को 22 लूटी गई कलाकृतियों को सौंपते हुए कहा कि 120 साल पहले ब्रिटिश उपनिवेशवादियों द्वारा इन कांसे की कलाकृतियों को लूटकर गलत किया गया था और इसी कारण इनका वापस किया जाना जरूरी है।
जर्मन अधिकारी ने कहा कि इन लूटी गयी कलाकृतियों को वापस करने की नाइजीरिया की दलील को बहुत लंबे समय तक नजरअंदाज कर दिया गया था। चोरी की कलाकृतियों को वापस करने के फैसले “गलत” बताते हुए इसको ठीक करने के उदेश्य से उठाया गया कदम करार दिया। क्योंकि जर्मनी के अधिकारियों ने एक बार यह जानते हुये इस कांस्य को खरीदा था की वे “लूट और चोरी कर लिये गये थे।
बेयरबॉक ने कहा कि जर्मनी दक्षिणी नाइजीरियाई राज्य एदो में एक कला मंडप के निर्माण के लिए धन मुहैया कराएगा, जहां बेनिन का ऐतिहासिक साम्राज्य स्थित था। ओन्यामा ने कहा कि जर्मनी और नाइजीरिया ने बाकी दुनिया के लिए एक मानक निर्धारित किया है, यह देखते हुए कि नाइजीरियाई सरकार उन कलाकृतियों को वापस लेने के लिए उत्साहित थी जो वास्तव में सबसे अधिक आबादी वाले अफ्रीकी राष्ट्र से संबंधित हैं।
-एजेंसी/वार्ता- शिन्हुआ
यह भी पढ़े; बाइडेन प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट से रिपब्लिकन मांग को अस्वीकार करने का किया आग्रह
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News