भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देती नजर आती हैं. अक्षरा सिंह अपनी पतली कमर मेंटेन करने के लिए जिम में दिन-रात एक करती दिखाई देती हैं. हाल ही में अक्षरा सिंह ने जिम से एक और तस्वीर दर्शकों के बीच साझा की है जिसमें एक्ट्रेस की आंखों में गुस्सा, हाथों में हथौड़ा नजर आ रहा है.
जी हां, वायरल हो रही इस तस्वीर में अक्षरा सिंह काफी गुस्से वाले मोड में नजर आ रही हैं. उनके चेहरे पर छाया गुस्सा उनकी आंखों में साफ देखने को मिल रहा है.
गुस्से में नज़र आईं अक्षरा सिंह
बता दें, अक्षरा सिंह ने यह तस्वीर अपने दर्शकों के लिए एक मोटिवेशनल पोस्ट की तरह पोस्ट की है. इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा- यू विल बी अनस्टॉपेबल, बिलीव इन योर सेल्फ गर्ल्स… अक्षरा सिंह की तस्वीर पर भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडे चिंटू का भी रिएक्शन सामने आया है.
अक्षरा सिंह का जिम लुक
अक्षरा सिंह की यह तस्वीर मात्र 1 घंटे में ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है. कई यूजर कमेंट करते हुए अक्षरा सिंह के लुक को डरावना बता रहे हैं, तो कोई उनके इस जज्बे की दात दे रहे हैं. अक्षरा के एटीट्यूड के साथ-साथ उनका लुक भी काफी दमदार नजर आ रहा है.
यह भी पढे –
क्या कभी पी है नीली चाय? नहीं ! तो अब ट्राइ करें
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News