नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अक्टूबर में 12.94 लाख अंशधारक जोड़े हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने मंगलवार को यहां जारी आंकडों में बताया कि आंकड़ों के अनुसार 2,282 नए प्रतिष्ठानों ने पहली बार कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम, 1952 के तहत अपने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा कवर सुनिश्चित करना शुरू कर दिया है।
आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर 2022 में कुल 12.94 लाख सदस्य जोड़े गये हैं इनमें से कर्मचारी 2.63 लाख हैं। माह के दौरान महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली और हरियाणा ने लगभग 7.78 लाख सदस्य जोड़े हैं।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: जैकलीन के आवेदन पर दिल्ली की अदालत ने ईडी को जारी किया नोटिस
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News