छोटे पर्दे के सबसे पसंदीदा कपल दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) और शोएब इब्राहिम (Shaoib Ibrahim) अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीतते हैं. शादी के बाद से ही दोनों कपल गोल्स देने का कोई मौका नहीं गंवाते हैं. इसीलिए, वे लाखों लोगों के फेवरेट लव बर्ड्स हैं. कपल की जब से शादी हुई है, तब से फैंस उन्हें पैरेंट्स बनते हुए देखना चाहते हैं.
मां बनने वाली हैं दीपिका कक्कड़?
जी हां, खबरें जोरों पर हैं कि, दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम पहली बार माता-पिता बनने वाले हैं. शादी के 4 साल बाद उनके घर में एक नन्हा मेहमान आने वाला है.
दीपिका कक्कड़ की फूड क्रेविंग्स!
Filmibeat की खबर के मुताबिक, सबा से लेकर दीपिका और शोएब के यूट्यूब पर ऐसे कई व्लॉग्स हैं, जो हिंट दे रहे हैं कि दीपिका प्रेग्नेंट हैं. चाहे वह दीपिका की फूड क्रेविंग्स हो, बार-बार तबीयत नासाज होना हो या फिर लूज कपड़े पहनकर बेबी बंप छुपाकर रखने की कोशिश. इन्हीं सब की वजह से लोग कयास लगा रहे हैं कि, वे दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं. खैर, अभी तक कपल ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहिम की शादी
दीपिका और शोएब की मुलाकात टीवी शो ‘ससुराल सिमर का’ में हुई थी और इसी शो के सेट पर दोनों को प्यार हो गया था. कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद कपल ने 2018 में धूमधाम से शादी कर ली थी. वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार दीपिका को ‘ससुराल सिमर का 2’ में देखा गया था.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News