नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप (संतोष ट्रॉफी) का आयोजन नये प्रारूप में किया जाएगा जहां 36 टीमें छह अलग-अलग ग्रुप में पहले दौर की शुरुआत करेंगी। संतोष ट्रॉफी के ग्रुप एक के मेजबान फुटबॉल दिल्ली ने बताया कि इन समूहों की शीर्ष छह टीमों के साथ दूसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ तीन टीमें अगले राउंड के लिए क्वालीफाई करेंगी। ग्रुप एक में मेज़बान दिल्ली को कर्नाटक, गुजरात, उत्तराखंड, त्रिपुरा और लद्दाख के साथ रखा गया है।
अंबेडकर स्टेडियम पर 23 दिसंबर को होने वाले उद्घाटन मैच में दिल्ली और त्रिपुरा आमने सामने होंगे। फुटबॉल दिल्ली ने कहा कि वह संतोष ट्रॉफी के आखिरी चरण की मेजबानी करने पर भी विचार कर रहा है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: थाईलैंड का नौसैनिक जहाज डूबा, 100 से ज्यादा नाविक फंसे
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News