सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है. ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ के बाद वह पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं. प्रभास के फैंस को उनकी लव लाइफ को लेकर बहुत दिलचस्पी रहती है. वे जानना चाहते हैं कि प्रभास कब शादी करेंगे? अब इस सवाल का जवाब उन्होंने एक शो के दौरान दे दिया है. दरअसल, प्रभास जल्द नंदमुरी बालकृष्ण के टॉक शो अनस्टॉपेबल 2 (Unstoppable 2) में नजर आएंगे.
प्रभास कब करेंगे शादी?
टॉक शो अनस्टॉपेबल 2 (Unstoppable 2) का एक प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें वह अपनी शादी के सवाल पर जवाब देते नजर आते हैं. नंदमुरी, प्रभास से पूछते हैं कि वह कब शादी रचाएंगे. उन्होंने मजेदार अंदाज में इस सवाल दिया. प्रभास कहते हैं, ‘सलमान खान के बाद’. ये जवाब देकर प्रभास जोर-जोर से हंसने लगते हैं. वहीं, नंदमुरी और शो में बैठी ऑडियंस की भी हंसी छूट जाती है.
कृति सैनन के साथ प्रभास का नाम
मालूम हो कि प्रभास फिल्म आदिपुरुष में कृति सैनन के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले खबर आई कि प्रभास और कृति एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. जब ये खबर कृति तक पहुंची, तो उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इन खबरों को फेक बताया.
कृति सैनन ने पोस्ट शेयर कर बताई सच्चाई
कृति सैनन ने लिखा, यह न तो प्यार है, न पीआर… हमारा भेड़िया अभी एक रियलिटी शो में कुछ ज्यादा ही जंगली हो गया है. और उसके मजेदार मजाक ने कुछ चीखने-चिल्लाने वाली अफवाहों को जन्म दिया. इससे पहले कि कोई पोर्टल मेरी शादी की तारीख की अनाउंसमेंट करे, मुझे तुम्हारा ब्बल फोड़ने दो. रूमर बेसलेस हैं!’
प्रभास की फिल्में
प्रभास के पास इन दिनों कई फिल्में हैं. अगले साल उनकी फिल्म आदिपुरुष रिलीज होगी, जिसमें वह कृति सैनन, सैफ अली खान, सनी सिंह जैसे सितारों के साथ नजर आएंगे. इसके अलावा ‘सालार’ फिल्म का हिस्सा हैं, जिसका निर्देशन ‘केजीएफ’ के डायरेक्टर कर रहे हैं.
यह भी पढे –
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News