इस बारे में जानकर आपको हैरानी नहीं होगी कि उन्होंने बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट को अपनी फिल्मों में जगह दी है. अब तक के रियलिटी शो में सलमान खान के कई कंटेस्टेंट करीबी रह चुके हैं. इन कंटेस्टेंट्स में सनी लियोनी, गौतम गुलाटी, सना खान और संतोष पांडे से लेकर शहनाज गिल जैसे नाम शामिल हैं.
सलमान खान ने टीवी एक्टर संतोष पांडे को अपनी फिल्म ‘जय हो’ में जगह दी थी. इस फिल्म में संतोष पांडे ने विलेन का किरदार निभाया था. सना खान को सलमान खान ने अपने कई हिट फिल्मों में जगह दी थी. बात करें गौतम गुलाटी की तो सलमान खान की हाल ही में आई फिल्म राधे में गौतम गुलाटी ने विलेन का किरदार निभाया था. सलमान लगातार अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को अपनी फिल्मों में काम करने का मौका दे रहे हैं.
सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट शहनाज गिल नजर आने वाली हैं. यह फिल्म शहनाज की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी, जिसमें वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी.
क्या अब्दू को सलमान देंगे अपनी फिल्म में मौका
बिग बॉस के सीजन 16 में सलमान खान अब्दू रोजिक को काफी पसंद करते हैं. क्या आने वाले दिनों में सलमान खान अब्दू को अपनी फिल्म के लिए साइन करेंगे. इस बात में कोई हैरानी नहीं है कि अब्दू को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. अब्दू की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए सलमान खान इसे जरूर अपनी फिल्मों में भुनाना चाहेंगे.
यह भी पढे –
सर्दियों में आप भी है मूंग दाल खाने के शौकीन, तो जान लें एक बार इसके नुकसान के बारे में
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News