वाशिंगटन (एजेंसी/वार्ता): अमेरिका में जॉर्जिया प्रांत के अटलांटा में एक अपार्टमेंट परिसर के पास हुई गोलीबारी में 14 और 16 साल के दो किशोरों की मौत हो गयी।
फॉक्स न्यूज ने पुलिस के हवाले से बताया कि सोशल मीडिया पर विवाद के बाद शनिवार शाम को गोलीबारी हुई और इसमें शामिल कुछ पीड़ित अटलांटा पब्लिक स्कूल के छात्र थे। एबीसी न्यूज ने अटलांटा के उप प्रमुख चार्ल्स हैम्पटन जूनियर के हवाले से कहा कि इस घटना में 14 साल के एक लड़के और 16 साल के लड़के की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 11 साल का लड़का, 15 साल की लड़की और 15 साल का लड़का घायल हो गया।
हैम्पटन जूनियर ने संवाददाताओं से कहा,“यह घटना हमारे युवाओं के हाथों में बहुत सारी बंदूकें होने का परिणाम है।” अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फिलहाल शूटरों की सही संख्या ज्ञात नहीं है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि कई हमलावर थे।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: रूसी पादरी ने पहली बार चर्च में अफ्रीकी पादरियों को किया नियुक्त
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News