रबात (एजेंसी/वार्ता): अफ्रीका में रूसी पादरी क्लिन के मेट्रोपोलिटन लियोनिड ने रविवार को मोरक्को की राजधानी रबात में पवित्र अर्थोडक्स चर्च में अफ्रीका के दो पादरियों को नियुक्त किया। रूस के रूढ़िवादी चर्च के इतिहास में यह पहला मौका है, जब किसी अफ्रीकी पादरी को नियुक्त किया गया है।
पादरी युगांडा और मध्य अफ्रीकी गणराज्य से आए थे। रबात के कैथोलिक आर्कबिशप कार्डिनल क्रिस्टोबल लोपेज़ रोमेरो ने सेवा में भाग लिया। मेट्रोपॉलिटन लियोनिद उत्तरी अफ्रीकी देश में रूस के रूढ़िवादी चर्चों में से सबसे पुराने पवित्र अर्थोडक्स चर्च के निर्माण के 90 साल पूरा होने के मौके पर इस सप्ताह मोरक्को का दौरे पर थे।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: बंगलादेश में फंसे पाकिस्तानियों ने 51 साल बाद निकाला ‘विक्ट्री मार्च’
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News