जौनपुर (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से दो छात्राएं घायल हो गई जिसमें एक छात्रा की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस के अनुसार जिले में बदलापुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी प्रेमचंद की बेटी मानवी (7) और रामसजन चौहान की बेटी अंकिता (20) पैदल स्कूल जा रहीं थीं। लखनऊ-हाईवे पर स्थित मिरशादपुर गांव के पास पहुंचते ही दोनों रोड पार करने लगीं, तभी तेज़ रफ़्तार बाइक ने दोनों को ज़ोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों दूर छिटक गईं।
घायलावस्था में दोनों को सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मानवी को मृत घोषित कर दिया। अंकिता को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियां आधुनिक सुरक्षा-तकनीक अपनाएं: वी के सिंह
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News