अहमदाबाद (एजेंसी/वार्ता): गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद जिला (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक कार्यालय का शनिवार को औचक दौरा किया।
पटेल बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के आज दोपहर गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजकुमार को साथ लेकर अहमदाबाद जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे। उन्होंने इस कार्यालय के कामकाज और दफ्तर के विषय में गहराई से जानकारी हासिल की।
इतना ही नहीं कार्यालय में ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के साथ बातचीत-संवाद कर ब्यौरा हासिल किया और उनके कामकाज के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।
-एजेंसी/वार्ता
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News