वाशिंगटन (एजेंसी/वार्ता): अमरीका के मिशिगन झील के दक्षिणी में स्थित शिकागो शहर के एक विद्यालय में हुई गोलीबारी में कम से कम दो छात्रों की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक डेविड ब्राउन के हवाले से सीबीएस न्यूज ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सीबीएस न्यूज द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया कि यह हादसा शुक्रवार दोपहर शिकागो में स्थित बेनिटो जुआरेज के एक हाई स्कूल में हुआ। हमले में 14 वर्षीय और 15 वर्षीय दो छात्रों के सिर में गोली लगने से उऩकी मौत हो गई और अन्य दो विद्यार्थी गोली लगने से घायल हो गए हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।फिलहाल, संदिग्धों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। जांच पड़ताल जारी है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: तुर्की ने अपनी पहली सुपरसोनिक मिसाइल का किया परीक्षण
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News