नयी दिल्ली (एजेंसी/वार्ता): केंद्र सरकार की प्रमुख योजना आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के अंतर्गत चार करोड़ से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण किया जा चुका है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि देश के लिए एक व्यापक डिजिटल स्वास्थ्य परिवेश के लिए लगातार प्रगति कर रही है।
नागरिकों के स्वास्थ्य खातों से जुड़े चार करोड़ से अधिक डिजिटल रिकॉर्ड के साथ, इस योजना ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है। अब तक 29 करोड़ से अधिक नागरिकों ने अपने अद्वितीय आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते बनाए हैं। डिजिटल रूप से उनके स्वास्थ्य खातों से जुड़े उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड के साथ, नागरिक सुविधा के अनुसार इन रिकॉर्डों तक पहुंच और प्रबंधन कर सकेंगे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आर.एस. शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण विभिन्न पक्षों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सके।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: प्रियंका ने पाणिनी व्याकरण के एक सूत्र सुलझाने वाले ऋषि को दी बधाई
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News