भीलवाड़ा (एजेंसी/वार्ता): राजस्थान में भीलवाडा जिले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया हैं।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली इलाके की 20 साल की एक युवती ने प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दी कि वह दो वर्ष पहले फैक्ट्री में काम करती थी। जहां पर उसकी राजवीर सिंह से बात हुई थी। उसने फोन कर शादी करने की ईच्छा जाहिर की। साथ ही एक बार मिलने के लिए कहा। वह मिलने के लिए जबरदस्ती करता था। एक दिन राजवीर ने उसे होटल अजंता मंे बात करने के लिए बुलाया। वहां राजवीर ने होटल के कमरे में उसके साथ गलत काम किया।
आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को बतायेगी तो अश्लील वीडियो वायरल कर दूंगा। वह अश्लील वीडियो की धमकी देकर युवती का कई बार यौनशोषण किया। युवती का आरोप है कि जब उसने शादी के लिए राजवीर से कहा तो वह अपना मोबाइल बंद कर भाग गया। वह, फोन करती है तो फोन भी नहीं उठाता। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: फिल्म निर्देशक एटली ने की पत्नी कृष्णा के गर्भवती होने की घोषणा
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News