बरेली (एजेंसी/वार्ता): उत्तर प्रदेश में बरेली की एक अदालत ने किशोरी का अपहरण कर उससे दुष्कर्म करने के दोषी युवक को 16 साल कैद की सजा सुनाई है। सरकारी वकील सरनाम सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट पीड़ित 15 वर्षीय किशोरी की मां ने थाना बारादरी में लिखाई थी।
रिपोर्ट में कहा गया कि 15 साल की बेटी को अभियुक्त राजेंद्र पटेल (22) 25 जून, 2015 को बहला फुसला कर ले गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने बताया कि अभियुक्त उसे बहला फुसला कर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
अभियोजन की ओर से सरकारी वकील सरनाम सिंह ने नौ गवाह पेश किए। कोर्ट ने पुराना शहर जगतपुर निवासी बराजेंद्र पटेल को दोषी ठहराते हुए गुरूवार को 16 साल कैद की सजा सुनाई। उस पर 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की आधी राशि पीड़ित किशोरी को देने का आदेश दिया है।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: प्रतापगढ़ में बलात्कार के तीन आरोपियों को उम्रकैद
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News