चित्तौड़गढ़ (एजेंसी/वार्ता): राजस्थान में सक्रिय पं दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच का यहां दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार से होगा जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेता यहां उपस्थित रहने के साथ वर्चुअल प्रशिक्षण भी देंगे।
मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. विनोद शुक्ला एवं प्रदेशाध्यक्ष सुरेश झंवर ने आज उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यहां स्थित एक रिसोर्ट में प्रदेश की सभी दो सौ विधानसभा सीटों से दो दो कार्यकर्ताओं को इस शिविर में आने के लिए आमन्त्रित किया गया है जो कार्यकर्ता से कैसे राजनेता बने और राजनेता से कैसे जन नेता बने इसके गुर के नेताओं से सीखेंगे।
उन्होंने बताया कि शिविर में कुल दस सत्र होंगे जिन्हें पूर्व मंत्री श्रीचंद्र कृपलानी, युनुस खान, दिल्ली के भाजपा नेता अविनाशराय खन्ना एवं स्थानीय सांसद चंद्रप्रकाश जोशी उपस्थित रहकर सम्बोधित करेंगे जबकि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस तथा फिल्म अभिनेता कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे।
उल्लेखनीय है कि मंच में वर्तमान में सभी प्रदेश पदाधिकारियों को पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा समर्थक माना जाता है वहीं जितने भी वक्ता आ रहे हैं वे भी वसुंधरा राजे के कट्टर समर्थक माने जाते है।
-एजेंसी/वार्ता
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News