भोपाल (एजेंसी/वार्ता): मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में सारिका इंडिका, जंगल जलेबी और टिकोमा के पौधे लगाए। सलोनी ग्रामीण सोसायटी के सदस्यों ने भी पौध-रोपण किया। चौहान के साथ सोसायटी की सुश्री माधुरी मिश्रा, सुश्री राधिका मिश्रा, मनीष दुबे और विजय चतुर्वेदी ने भी टिकोमा का पौधा लगाया। सोसायटी द्वारा “अपना घर” ओल्ड एज होम संचालित किया जा रहा है।
भोपाल के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और युवाओं के लिए कार्य किया जा रहा है। श्रीमती नूपुर गौर ने अपने जन्म-दिवस पर सारिका इंडिका और जंगल जलेबी के पौधे लगाए। श्री शुभांकर गौर तथा श्रीमती सुरेखा गौर साथ थी।
-एजेंसी/वार्ता
यह भी पढ़े: राष्ट्रीय गुड गवर्नेंस इंडेक्स में मध्यप्रदेश देश में प्रथम
Business Sandesh Indian Newspaper | Articles | Opinion Pieces | Research Studies | Findings & News | Sandesh News